WhatsApp Menu
प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  |  एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल  | 

अमेरिका में 71 देशों के 8500 से अधिक जवानों के बीच में श्रीडूंगरगढ़ के सपूत ने किया देश का नाम रोशन, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य अभिनदंन, पढ़ें गर्वित करने वाली खबर।

**श्रीडूंगरगढ़ (ONE) – 30 जुलाई 2025**

अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में श्रीडूंगरगढ़ के हेतराम मेघवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। द्विवार्षिक रूप से आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में 71 देशों के 8500 से अधिक पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने भाग लिया।

भारतीय दल में 226 पुलिस और 47 फायर सर्विस के जवान शामिल थे। भारतीय सेना की फायर सर्विस में तैनात श्रीडूंगरगढ़ के भोजास गांव निवासी हेतराम मेघवाल ने फायर सर्विस दल का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता, वहीं टीम स्पर्धा में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। इस प्रकार हेतराम ने कुल छह पदक हासिल किए।

लगभग 18 महीने पहले सेना में भर्ती हुए हेतराम लगातार देश सेवा में तत्पर हैं। विश्व स्तर पर छह पदक जीतकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया, पुष्प वर्षा की और भारत माता के जयकारे लगाए।

[यहाँ अमेरिका में तिरंगा लहराते हेतराम और गांव में उनके स्वागत के फोटो संलग्न हैं।]

उल्लेखनीय है कि वर्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का अगला आयोजन वर्ष 2027 में ऑस्ट्रेलिया में और वर्ष 2029 में भारत में प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़