WhatsApp Menu
बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  | 

अभिनव सामायिक फेस्टिवल: 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक सामायिक, मालू भवन में उमड़ा श्रावक समाज

डूंगरगढ़ one 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार को “अभिनव सामायिक फेस्टिवल (उत्सव–विश्व मैत्री)” का भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मालू भवन, श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सामायिक के महत्व से जोड़ना, आत्मसंयम की भावना को सुदृढ़ करना तथा आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना रहा। देश-विदेश में एक साथ आयोजित इस सामूहिक सामायिक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अध्यात्म ही समाज को सकारात्मक, संतुलित एवं शांति की दिशा प्रदान कर सकता है।

सामायिक का अभिनव प्रयोग साध्वी संगीतश्री द्वारा करवाया गया, जिसमें ध्यान एवं जप का भी समावेश रहा। उनके मार्गदर्शन में पूरा वातावरण भावपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बना रहा।

किशोर मंडल की विशेष भूमिका
इस आयोजन में समाज के पुरुषों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विशेष रूप से किशोर मंडल के किशोरों ने घर-घर जाकर एवं संदेशों के माध्यम से समाज को जागरूक कर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के पश्चात तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं, युवाओं एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामायिक केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि जीवन को संयम, विवेक और आत्मानुशासन से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है, जिसे युवाओं तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़