WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

अभाकिस का तहसील सम्मेलन 30 जनवरी को, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, पूर्व विधायक ने दिए निर्देश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 जनवरी 2026। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील श्रीडूंगरगढ़ का 9वां तहसील सम्मेलन 30 जनवरी 2026 को श्रीराम भवन में आयोजित किया जाएगा। माकपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने सम्पन्न जिसमें जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। महिया ने बताया कि क्षेत्र से लगभग 400 डेलीगेट शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि सम्मेलन किसानों की एकजुटता, संगठन की मजबूती, संघर्ष की दिशा तय करने वाला होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी-उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए, सम्मेलन को सफल करने का आह्वान किया। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, डेलीगेट्स की भागीदारी, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। तैयारी बैठक में महिया सहित तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़, पूर्व माकपा सचिव अशोक शर्मा, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, उपसरपंच लालाराम सारण, गौरव टाडा, गिरधारी जाखड़, रमेश जाखड़, ताजाराम नाहर, सीताराम खिलेरी, भंवरलाल प्रजापत, शौकत, मुकेश प्रजापत, कमल करवा, दीपक करवा, आदूराम बाना एवं मुखराम नायक सहित अनेक किसान नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़