WhatsApp Menu
साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिला, श्रीडूंगरगढ़ के युवा लेखक पूनमचंद को, पढें पूरी खबर  |  पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती  |  नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  |  बुजुर्ग गए समाज सम्मेलन में, बाकी परिजन सोए खूंटी तान कर, अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने, नकदी चुराए, मचा हड़कंप।  |  2 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

अब दिल्ली दूर नहीं, गूंज उठे जयकारे, विधायक ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे ने किया सम्मान।

विधायक ताराचंद सारस्वत और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत को अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत और श्रीडूंगरगढ़ में इसके ठहराव को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री और सांसद अर्जुनराम मेघवाल का आभार व्यक्त किया। विधायक ने सेवा पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्रवासियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली के साथ बेहतर कनेक्टिविटी का एक उपहार है।

समारोह में रेलवे के नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, आपणो गांव सेवा समिति के जतन राजपुरोहित, भंवरलाल दुगड़, हेमनाथ जाखड़, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष महावीर माली, गोपाल राठी जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से फूलमाला, साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया और हरे पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

रेलवे स्टेशन और मंच को भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में रेलवे के सीएमआई वेदप्रकाश शर्मा, विजेंद्र मीणा, ओम सुरेश भगासरा, टीआई राजेंद्र सोनी, स्टेशन मास्टर नाथूराम बागड़ी सहित रेलवे के कई कर्मचारी मौजूद रहे। गौरव सैनी और सीताराम गोदारा ने मंच का कुशल संचालन किया।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, अनील धायल, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां, शहर मंत्री मदन सोनी, उत्तमनाथ बेनीसर, गोर्वधन राजपुरोहित भोजास, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, सत्यनारायण स्वामी, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह, सीपी बारूपाल, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, सीताराम स्वामी, सुशील टाक, विशाल सिंहराजभाटी, ओमप्रकाश तर्ड सुरजनसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

स्थानीय रेलवे इकाई ने जेपीएस और सेसोमू में वंदे भारत ट्रेन के विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विजेताओं को मंच पर पुरस्कृत किया गया।

जेपीएस में निबंध प्रतियोगिता में भूमिका चौधरी प्रथम रहीं, जबकि विराट दूसरे और गर्वित तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में जिया चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, देव पूनियां दूसरे और अक्षित तीसरे स्थान पर रहे।

सेसोमू में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भूमिका डागा प्रथम, दीक्षिका पुगलिया द्वितीय और तन्वी तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में हर्ष प्रथम, सोनल द्वितीय और मौलिक तृतीय स्थान पर रहे।

विधायक ताराचंद सारस्वत और रेलवे के नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार ने सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस का श्रीडूंगरगढ़ में आगमन क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़