श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 मार्च 2026। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष खबर भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी से आई है। सेना और शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रतियोगी को अपनी तैयारी को सलेक्शन की दिशा में विषय विशेषज्ञों के साथ आगे बढ़ाने के लिए एकेडमी द्वारा कल सुबह 10 बजे से नए बैच शुरू किए जाएंगे। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि कल से स्पेशल बैच शुरू हो रहें है जिसमें आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की तैयारी के लिए स्पेशल लिखित परीक्षा बैच कल सुबह शुरू होंगे। वहीं लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ फिजिकल की विशेष ट्रेनिंग भी आर्मी एक्सपर्ट द्वारा दी जाएगी। परीक्षा तक लगातार 50 टेस्ट की सीरीज चलाई जाएगी जिससे विद्यार्थियों का सही मूल्यांकन किया जाएगा। इसी के साथ सरकारी शिक्षक बनने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बीएसटीसी की तैयारी के लिए भी कल सुबह ही नया बैच शुरू होगा। निदेशक ने बताया कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा मुख्य बाजार भैंरूजी गली में शांत वातावरण में पढ़ाई करवाई जाती है। एकेडमी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हॉस्टल, लाइब्रेरी, ग्राउंड और क्लास की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है। संस्थान का प्रयास है कि स्थानीय विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क में बेहतर तैयारी की सुविधा दी जा सके।