WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

अनिल व ओमप्रकाश प्रथम विजेता, द्वितीय के तीन और तृतीय के 10 विजेता हुए पुरस्कृत, जताया बजाज का आभार

श्रीडूंगरगढ़, 29 नवंबर 2025: श्रीडूंगरगढ़ में बजाज मोटरसाइकिलों का एक अनोखा उत्सव मनाया गया। यह उत्सव उन 165 परिवारों के लिए था, जिन्होंने बीते नवरात्र और दीपावली के दौरान बजाज की मोटरसाइकिलों को अपने परिवार का हिस्सा बनाया था। अपनी मज़बूती, बेहतरीन माइलेज और कम रखरखाव के कारण बजाज मोटरसाइकिलें 170 से अधिक देशों में निर्यात की जाती हैं और भारत में भी यह नंबर 1 बनी हुई है।

शनिवार का दिन इन सभी परिवारों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था। बालाजी बजाज, जो बजाज मोटरसाइकिल और चेतक स्कूटर के अधिकृत डीलर हैं, ने नवरात्र-दीवाली महाऑफर का लकी ड्रा आयोजित किया था। बजाज परिवार के सैकड़ों सदस्यों की मौजूदगी में यह लकी ड्रा खोला गया।

खुशी और उत्साह के माहौल में, छोटे बच्चों ने लकी कूपन निकाले। पहला उपहार, दो रेफ्रिजरेटर, लिखमीसर उत्तरादा गांव के ओमप्रकाश भूंवाल और दंतौर के अनिल कुमार ने जीता। दूसरा उपहार, तीन वाशिंग मशीनें, बापेऊ गांव के गुमानाराम, पूनरासर गांव के ओमप्रकाश और मेघराज को मिला। तीसरा इनाम, दस जूसर मिक्सर, पातलीसर गांव के अशोक कुमार, इंदपालसर की किरण देवी, दुसारणा के दीपदास स्वामी, मोमासर के धनेश भार्गव, रीड़ी के कालूराम, इंदपालसर के गोपालराम, और श्रीडूंगरगढ़ के सूरैया, आशुतोष सिद्ध, कमल सोनी और अयूब के नाम रहे।

बालाजी बजाज ने लकी ड्रा में मौजूद सभी नए ग्राहकों को एक अतिरिक्त मुफ्त सर्विस का उपहार भी दिया। इस अवसर पर बजाज कंपनी के बीकानेर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज रामचंद्र सिंह बीका और पत्रकार विशाल स्वामी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शोरूम के संचालक विक्रम स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बजाज फाइनेंस के हरीश शर्मा, बालाजी बजाज के मांगीलाल डूडी, अजयसिंह, सर्विस एडवाइजर महावीर वर्मा, बजरंग सिंह, रामदेव स्वामी, और सद्दाम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान, बजाज के बीकानेर इंचार्ज रामचंद्रसिंह बीका ने सभी बजाज मोटरसाइकिल मालिकों को अपने वाहनों की सर्विस को लेकर लापरवाही न बरतने की सलाह दी। उन्होंने समय पर सर्विसिंग कराने और केवल अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही सर्विस करवाने के महत्व पर ज़ोर दिया।

बीका ने बीएस-6 टेक्नोलॉजी की मोटरसाइकिलों में कंप्यूटर द्वारा सॉफ्टवेयर की जांच और उच्च स्तरीय मशीनरी से हर पुर्जे का रखरखाव केवल बजाज के वर्कशॉप में ही संभव बताया। उन्होंने बताया कि कंपनी हर सर्विस के दौरान ऑनलाइन पोर्टल पर प्रत्येक मोटरसाइकिल का रिकॉर्ड रखती है और इसी रिकॉर्ड के आधार पर पांच सालों तक कंपनी की वारंटी प्रदान की जाती है। अनधिकृत सर्विस सेंटर पर सर्विस करवाने से यह रिकॉर्ड मेंटेन नहीं हो पाता है और ग्राहकों को वारंटी का लाभ नहीं मिल पाता है।

बीका ने यह भी बताया कि अधिकृत सर्विस सेंटर पर बजाज के इंजीनियरों से प्रशिक्षित मैकेनिकों द्वारा सर्विस की जाती है और मोटरसाइकिल के हर पार्ट के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जाता है। आधुनिक मशीनों द्वारा सर्विस होने से गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज लंबे समय तक बनी रहती है। उपस्थित लोगों ने कंपनी द्वारा स्थापित किए गए नए सर्विस सेटअप का अवलोकन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़