WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

अनियंत्रित डंपर भिड़ा बिजली पोल से, करीब आधा दर्जन फीडरों की आपूर्ति हुई बाधित।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में देर रात एक अनियंत्रित डंपर बिजली पोल से भिड़ गया और यहां खड़े तीन छोटे सहित बड़ा पोल क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव रीड़ी में वीर बिग्गाजी मंदिर के निकट सड़क किनारे स्थित बिजली पोल डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गए है। जिससे कल रात से ही रीड़ी के खियांणी बास, केऊ पुराना, 20 पुराना, दसानियां सहित करीब आधा दर्जन फीडर की आपूर्ति ठप्प हो गई है। फिलहाल ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देते हुए आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़