WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

अतिक्रमण हटाने बाजार में पहुंचा दस्ता, युवकों ने की धक्का मुक्की, जब्त सामान छीना, तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 सितंबर 2025। शुक्रवार को बाजार में पालिका पुलिस दस्ते के साथ ठेला, रेहड़ी, मनीहारी यूनियन के बीच खासा हंगामे का माहौल रहा। देर रात पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत रामलाल पुत्र गिरधारीलाल वाल्मिकी निवासी मोमासर बास ने तीन नामजद सहित 20-25 के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 4 से 4.30 के बीच उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार बाजार में अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई के दौरान अवैध रेहड़िया ठेले हटाने की कार्रवाई चल रही थी। अमीर पट्टी इलाके में कार्रवाई के दौरान रमजान, गौरव टाडा व मुकेश ज्याणी सहित 20-25 अन्य जनों ने कार्मिकों के साथ धक्का मुक्की की व राजकार्य में बाधा पहुंचाई। आदेश के अनुसार जब्त किए सामान को छीनकर ले एक व एकराय होकर जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़