WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को “बिग डिस्काउंट” में अंग्रेजी सीखने का मौका, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी महिलाओं के लिए अंग्रेजी सीखने का बड़ा मौका बड़े डिस्काउंट के साथ मिलेगा। शहर के मुख्य बाजार में स्थित प्रतिष्ठित लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए ये विशेष और नई पहल की जा रही है। एकेडमी में इंग्लिश स्पोकन के समर कोर्स पर प्रवेश लेने पर महिलाओं व बालिकाओं को 20% की बड़ी छूट देने की घोषणा की है। यह छूट केवल महिलाओं और बालिकाओं को ही दी जाएगी। इसका लाभ वही अभ्यर्थी प्राप्त कर सकेंगे जो 8 मार्च से 20 मार्च के बीच अपना पंजीकरण करवाएंगे। अकादमी प्रबंधन के अनुसार यह छूट 14 मार्च से शुरू होने वाले नए बैच तथा 1 अप्रैल को शुरू होने वाले, दोनों बैच में दी जाएगी। राज सर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की है।
विदित रहें लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए एक प्रतिष्ठित संस्था है। सुव्यवस्थित कैंपस पूरी तरह से वातानुकूलित है। जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा अंग्रेजी भाषा के सभी पहलुओं, स्पीकिंग, ग्रामर, उच्चारण और व्यक्तित्व विकास पर विशेष रूप से कार्य किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़