WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

अंचल के गांवो में बरसे बादल, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, मोठ में नुकसान की आशंका

श्रीडूंगरगढ़, 3 अक्टूबर 2025।

अक्टूबर के महीने में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार से ही आसमान में बादलों का डेरा जमने लगा था और क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार की शाम होते-होते गांव कितासर, शीतलनगर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। कस्बे में भी बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने लगीं।

बारिश की संभावनाओं के बीच अंचल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। दूसरी ओर, किसान अब बारिश से होने वाले नुकसान की आशंका से चिंतित हैं।

कितासर के ओमप्रकाश पूनियां ने बताया कि बारानी खेतों में फसलों की कटाई का काम चल रहा है। वहीं, विक्रम सारण ने कहा कि खेतों में तैयार खड़ी पकी हुई फसलों को बारिश से नुकसान होगा। किसानों का परिवार नुकसान की आशंका से चिंतित है। महेंद्र बिडासरा ने बताया कि बारिश से मोठ की फसल में किसानों को खासा नुकसान होगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने शुक्रवार को चूरू में येलो अलर्ट जारी किया, वहीं बीकानेर में 4 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 5 से 7 अक्टूबर के बीच बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जना के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं और मौसम के बदलते रुख को देखकर चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़