WhatsApp Menu
भारती निकेतन कॉलेज एंव फाउंडेशन द्वारा SAT-2026 को होगा आयोजन, कॉलेज के साथ कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी।  |  श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश  |  राजस्थान में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: 97% से ज्यादा बच्चे पास, छात्राएं फिर रहीं आगे, देखें लिस्ट  |  5वीं व 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी, देखें श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ…  |  दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, 94.23% रहा परिणाम  | 

अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। कस्बे में नेशनल हाइवे पर स्थित झंवर बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न पदों पर दो दर्जन से अधिक भर्तियां निकाली गई है।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि नया सेशन 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा और उससे पूर्व स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती ली जाएगी। जिनमें कॉमर्स संकाय में व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर, तथा कला संकाय में इतिहास, भूगोल, इंग्लिश साहित्य के वरिष्ठ शिक्षक के पद पर भर्ती ली जानी है। वहीं कक्षा 1 से 10 तक सभी विषयों के शिक्षक शिक्षिकाओं की भर्ती ली जाएगी। नर्सरी से कक्षा थर्ड तक के लिए मदर टीचर्स के पदों पर भर्ती होगी। स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कार्मिक बस कंडक्टर, ड्राइवर सहित सफाई कार्मिकों की भर्ती भी ली जानी है। सभी पाठकगण ये खबर पढ़ने के बाद किसी जरूरतमंद बेरोजगार को जरूर भेजें या बतावें जिससे वे रोजगार से जुड़ सकें।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थानीय रोजगार के बारे में समय समय पर श्रीडूंगरगढ़ ONE में खबरों का प्रकाशन किया जाता है। जिससे इच्छुक अभ्यर्थियों को उचित अवसर मिल सकें। जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़