WhatsApp Menu
नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  | 

होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। होली के त्योहार पर देश के विभिन्न हिस्सों में भिन्न भिन्न प्रकार की लोक परंपराओं का प्रचलन है। जिनसे गांव में सौहार्द, प्रेम व स्नेह के भाव विकसित होता है और ग्रामीण मिलजुल कर रहना सीखते रहें।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव गुसाईंसर बड़ा में होली के दिन “हड़बली खेल” खेलने की परंपरा है। ग्रामीणों की मान्यता है, कि ये खेल खेलने से आने वाले साल में बरसात अच्छी होगी जिससे फसलों के रूप में जमाना अच्छा होगा। बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि वे बचपन से ये परंपरा देख रहें है और निर्वहन भी कर रहें है। आज के दिन गांव के सभी मोहल्लों में 20-20 या 30-30 की टोलियों के रूप में ग्रामीण ये खेल खेलते है। कुछ दर्शक के रूप में उनका हौसला बढ़ाते हुए शामिल होते है और इससे माहौल खुशनुमा हो जाता है। गांव के धन्नाराम गोदारा, उपसरपंच गोविंदराम, मनोज, ताराचंद सारस्वत, राजू गोदारा, नानूराम गोदारा ने खेल खेलते हुए जानकारी दी, कि हड़बली खेल में 20-20 खिलाड़ियों की टोली है। आमने सामने की टीम के रूप में टोली खेल में शामिल होती है। इसमें दो पत्थरों पर एक लकड़ी रखी जाती है, उसके बाद दड़ी (गेंद) से इसे गिराया जाता है, जो टोली लकड़ी गिरा दे, वह दड़ी को शॉट लगाएगी और हारे हुए खिलाड़ी उसे कैच करेंगे। खेल रोमांचकारी होता है और बड़े बुजुर्ग इसे देखने का आनंद भी लेते हुए सभी को खेलने के लिए प्रोत्साहित करते है। गांव में होली पर हड़बली की धूम मची है और गलियों में खेल में रौनक छाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़