WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के सुनील सिद्ध गोदारा का UPSC में चयन, बरजांगसर का पहला IAS  |  नशे में पति ने अपनी ब्याहता को पीटा, बमुश्किल बचाई जान, आधी रात को आए भाई व ताऊ, मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का पालनहार योजना का वार्षिक सत्यापन बाकी  |  तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  | 

होली के त्योहार पर पेयजल के लिए तरस रहें ग्रामीण, सुखी खेलियां, प्यास से बेहाल बेसहारा गौवंश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 फरवरी 2026। होली के त्योहार के मौके पर गांव धोलिया में ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहें है। गांव में सुखी खेलियों से बेसहारा पशु भी प्यास के मारे बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया गांव में तीन ट्यूबवेल है, जिनमें से एक तो पूरी तरह से नाकारा हो चुका है। दूसरे ट्यूबवेल की केबल जली हुई है जिससे वह तीन महीने से खराब पड़ा है। वहीं तीसरे ट्यूबवेल से पीने लायक पानी लिया जा रहा था और एक सप्ताह पहले उसकी मोटर जलने से वह भी बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार विभाग से समस्या निस्तारण की मांग की जा रही है परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के सक्रिय युवा व यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, पूर्व उपसरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, श्रवणराम सहू, लालाराम नाई, मुन्नीराम नायक, लादूराम जाट, गणेशाराम ने विभाग व प्रशासन से गांव में ट्यूबवेल दुरस्त करवा पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़