WhatsApp Menu
रैली में गूंजे महावीर के जयकारे, झांकियां सजाकर प्रस्तुत की नाटिकाए  |  राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 90% से अधिक अंक हासिल करने वालों के फोटो होंगे प्रकाशित  |  कल सुबह 8 बजे से खुलेंगे अस्पताल और 7.30 बजे स्कूल, विभाग जुटे तैयारियों में.. कल सुबह 8 बजे से खुलेंगे अस्पताल  |  31 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम  | 

हिंदी माह के तहत दिल्ली में हुआ आयोजन, विभिन्न प्रदेशों के 30 प्रतिभागियों के बीच भक्तिगीत गाया नितीश ने, पाया प्रथम स्थान

यह कार्यक्रम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा से आए 30 प्रतिभागियों के बीच कला और संस्कृति के अनूठे संगम का साक्षी बना।

नितीश मेहरा ने बताया कि उन्होंने “एक राधा एक मीरा…” भक्ति गीत का गायन किया, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों ने उनकी प्रतिभा को सराहा और उन्हें प्रथम स्थान के लिए चुना।

केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने नितीश को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्र की निदेशक प्रशासन डॉ. प्रियंका मिश्रा, राजभाषा प्रभाग के प्रभारी प्रो. अरुण भारद्वाज और जनपद संपदा विभागाध्यक्ष प्रो. के. अनिल कुमार भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अनेक प्रतिभागी और केंद्र सरकार के कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक उत्सव को और भी यादगार बना दिया। नितीश मेहरा की इस उपलब्धि ने श्रीडूंगरगढ़ को गौरवान्वित किया है और युवाओं को कला और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़