WhatsApp Menu
गीता पब्लिक स्कूल में परीक्षा की तिथि में बदलाव, शामिल होने के लिए एक ओर मौका  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की अवैध शराब व पर्ची सट्टे के खिलाफ दो कार्रवाइयां।  |  10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  | 

हाइवे पर प्लास्टिक मांजे से हादसा, बाइक सवार घायल

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को प्लास्टिक मांजे की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान राजेश कुमार प्रजापत (35) निवासी मोमासर बास के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर लटका प्लास्टिक मांजा बाइक सवार के गले/हाथ में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। हादसे में उसे चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में प्लास्टिक मांजे पर सख्ती से रोक लगाई जाए, क्योंकि यह लगातार जानलेवा हादसों का कारण बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़