WhatsApp Menu
कल होगी धर्मयात्रा मंगलवार शाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मार्च निकाला।  |  98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।  |  NH-11 पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 7 गंभीर घायल; लोगों ने बचाई जान, बाद में कार में लगी आग, देखें फ़ोटो और वीडियो  |  हाइवे पर एक कार व पिकअप भिड़े आमने सामने, लगी वाहनों में आग, आधा दर्जन से अधिक हुए घायल  | 

हाइवे पर एक कार व पिकअप भिड़े आमने सामने, लगी वाहनों में आग, आधा दर्जन से अधिक हुए घायल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। हाइवे पर करीब शाम चार बजे बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। हाइवे पर गांव कितासर से आगे रतनगढ़ की ओर एक कार और पिकअप वेन में आमने सामने टकरा गई और कार कार में आग लग गई। आस पास के किसानों व दूसरे वाहनों के ड्राइवर रूके और मौके पर पीड़ितों की मदद की। लोगों ने कार व पिकअप से घायलों को बाहर निकाला। घटना में दो गंभीर घायल के साथ आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों में मेहराज पुत्र गुलाब कादिर, उसकी पत्नी 35 वर्षीय शबनम, 8 वर्षीय मदिया व 6 वर्षीय मलाल दो पुत्रियां, निवासी यूपी, 30 वर्षीय दीपक पुत्र रामधर यादव निवासी वाराणसी, दीपक की पत्नी रितु यादव, एक वाहन का चालक ज्ञानसिंह पुत्र रामस्वरूप करौली घायल हो गए है। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ द्वारा सभी का ईलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़