WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

हर घर तिरंगा, भाजपा सक्रिय, दो मंडलों की बैठक, प्रशासन भी जुटा अभियान में

कार्यशाला में, कार्यकर्ताओं को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गाँव-गाँव, गली-गली और मुख्य संस्थानों तक तिरंगा पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को अभियान का महत्व बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क करने, जनसंवाद करने और स्थानीय स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने तिरंगे को भारत की आन, बान और शान बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान प्रत्येक नागरिक के दिल में देशप्रेम को गहरा करने के लिए जरूरी हैं। भाजपा शहर महामंत्री एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संयोजक मदन सोनी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हर घर में तिरंगा फहराकर देश के प्रति निष्ठा और एकता का संदेश विश्व स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

कार्यशाला में अभियान के सह-संयोजक महेंद्र राजपूत, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, ओमसिंह राजपुरोहित, भवानी तावनियां, महेश राजोतिया, महेंद्र पारीक, भरत सुथार, गजानंद शर्मा, मेघराज सोनी, दिनेश, राजेंद्रप्रसाद, शिवशंकर बिहानी, सांवरमल सारस्वत, पवन नाई, रामसिंह राजपुरोहित, नवरंग प्रजापत, राधेश्याम जोशी, राम सोनी, जितेंद्र सैनी, संदीप सिंह, अशोक सेवग, मेघराज शर्मा, सहीराम, जगदीश गुर्जर, रोशन अली, नंदू नाई, जितेंद्र नाई, लोकेश माली, गजानंद सोनी, कैलाश सोनी, गणेश सोनी, पवन इंदौरिया, चांदरतन घोटिया, धनराज सोनी, श्रवण प्रजापत, ओमप्रकाश रेगर सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़