WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 मार्च 2026। गौर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी, बाहर ऊभी थान पूजन वाली…
अलसुबह से गली चौबारों में गीतों की गूंज, दोपहर में गीतों के साथ विभिन्न व्यंजनों की महक के बनोरे, शाम को गणगौर की पूजा आरती के बाद फिर से गीतों की धमाल मच रही है। नवविवाहिताओं में गणगौर पूजन का उल्लास उमड़ रहा है। युवतियां भी सज धज कर उत्सवों में शामिल हो रही है। घरों में बनोरे के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यजंनो के भोग लगाए जा रहें है। सामूहिक आयोजनों में बड़ी संख्या में गली मोहल्लों की महिलाएं व युवतियां भागीदारी निभा रही है। सरला सोमाणी ने बताया कि महिला वर्ग विधिविधान से गणगौर पूजन कर पति की दीर्घायु के लिए और युवतियां अच्छे वर की कामना लिए पूजन में शामिल हो रही है। प्रिया करवा ने बताया कि उत्सव की उमंग परवान पर चढ़ रही है और पूरे उत्साह व श्रद्धा से महिला वर्ग गणगौर उत्सव मना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़