WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में हुए अनेक भक्ति-मय आयोजन।  |  हनुमान धोरा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तोलियासर में निकाली शोभायात्रा।  |  केशरी विजेता बने मुकेश, किशोर विजेता विक्रम और कुमार विजेता नवरत्न रहें, मिले नगद पुरस्कार  |  हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, उमड़ रहें श्रद्धालु।  | 

हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, उमड़ रहें श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ बीदासर सड़क मार्ग स्थित नोसरिया के प्रसिद्ध बालाजी धाम प्रांगण में गुरूवार दोपहर 12. 15 बजे हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव बनाया गया। मंदिर प्रांगण हैप्पी बर्थडे टू यू बाबा के स्वरों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं पुष्प वर्षा की और खूब गुलाल उड़ाया। बाबा को छप्पन भोग व केक का प्रसाद भोग लगाया गया। पुजारी परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद, पंचामृत, मिठाईयां व टोफियों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते उत्सव में शामिल हुए और एक दूसरे को खूब बधाईयां दी। पुजारी महेन्द्रसिंह, भागीरथसिंह, चंदूसिंह, भेरूंसिंह राठौड़ ने बाबा की विशेष पूजा आरती संपन्न करवाई। इससे पूर्व बुधवार रात्रि को मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी, फुलों और गुब्बारों से सजाया गया है।
क्षेत्र के गांव ठुकरियासर के अयोध्या धाम पंच पीठ हनुमान मंदिर में बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा के जन्मोत्सव पर पुजारी रामनारायण सारस्वा ने महाआरती संपन्न करवाई व खीर चूरमे का भोग बाबा को लगाया। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए व आरती में शामिल हुए। सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़