डूंगरगढ़ one 11 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली लखपति दीदी योजना के तहत जिले में बड़ी पहल शुरू हो रही है। योजना के लिए 500 बीमा सखियों की नियुक्ति की तैयारी है। इसी के लिए जिला परिषद शिविर लगाने जा रही है।
दो पंचायत समितियों में चार दिन तक चलेगी प्रक्रिया
जिला परिषद के CEO सोहनलाल ने बताया कि
- श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति कार्यालय में 13-14 दिसंबर 2025 को शिविर लगेगा।
- लूणकरणसर पंचायत समिति कार्यालय में 20-21 दिसंबर 2025 को शिविर होगा।
उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत समिति की सभी महिला अधिकारी, कर्मचारी, राजीविका समूह की महिलाएं, महिला अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग का पूरा स्टाफ शिविर में मौजूद रहे।
केवल महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
LIC की बीमा सखी के लिए सिर्फ महिलाएं ही पात्र होंगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
CEO ने राजीविका और महिला एवं बाल विकास विभाग को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका फायदा उठा सकें।