WhatsApp Menu
किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू  | 

सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती

डूंगरगढ़ one 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गांव सूडसर स्थित इच्छापूर्ति हनुमानजी मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय हनुमान जयंती मेले का आयोजन 1 अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश कुमार स्वामी ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल को मंदिर में संगीतमय रामचरितमानस पाठ आयोजित होगा, जिसका समापन 2 अप्रैल को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को हनुमानजी का विशेष श्रृंगार व पूजा-अर्चना की जाएगी तथा रात 12 बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन, सवामणि प्रसाद व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु वरिष्ठ पुजारी महेश कुमार स्वामी से मोबाइल नंबर 9252051784 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़