WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

सुख्खासिंह, मुकेश गोदारा और आदित्य तावणियां ने जीता मैदान, अतिथियों ने की सराहना।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव सूडसर में रविवार को कुश्ती महादंगल का रोमांचक आयोजन हुआ। दंगल में राजस्थान सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी से आए 90 पहलवानों ने मैदान पर जोर आजमाईश की। शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए सुख्खासिंह मक्कासर ने मेला केसरी, मुकेश गोदारा ने युवा केसरी और आदित्य तावणियां ने बाल केसरी के खिताब जीते। फाइनल मुकाबले जबरदस्त रोमांच के साथ संपन्न हुए जिनमें दर्शकों ने जमकर हूटिंग करते हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाया। चौधरी चूनाराम भादू की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामोत्थान उमावि के खेल मैदान में आयोजित कुश्ती दंगल देखने अनेक गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कुश्ती दंगल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ये केवल पारंपरिक खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने कहा कि दंगल आयोजन को दृढ़ संकल्प के साथ शारीरिक व मानसिक ताकत की परीक्षा बताया। आयोजन समिति के सुरेश भादू ने बताया कि विजेताओं के साथ 30 किग्रा भार वर्ग में अनिरूद्ध-निपुण सिंह, 40 किग्रा भार वर्ग में रामनिवास-अभिषेक भादू, 50 किग्रा भार वर्ग में आदित्य तावणिंया -तरूण सिंह, 60 किग्रा भार वर्ग में महावीर सिंह-सुभाष गोदारा क्रमश: विजेता व उपविजेता रहें है। वहीं गर्ल्स वर्ग में पूजा ने रौनक को हरा विजेता रही। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने दिवंगत चौधरी चूनाराम भादू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति के कोडाराम भादू ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़