WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  | 

सीमेंट फैक्ट्री को लेकर स्टेशन का स्थान परिवर्तन नहीं करने की मांग, दो गांवो के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, दिया आश्वासन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव कितासर की रोही में जेके सीमेंट फैक्ट्री का विशाल प्लांट लगने की जानकारी ग्रामीणों को मिली, कितासर सरपंच ने निर्माण शुरू होने के बारे में पंचायत से एनओसी नहीं लिए जाने की जानकारी देते हुए निर्माण रूकवाने की भी मांग रखी। वहीं अब शीतलनगर रेलवे स्टेशन को भी इस फैक्ट्री की सुविधा के लिए अन्यत्र खिसकाने के प्रस्ताव के बारे में ग्रामीणों को जानकारी मिली। कितासर व शीतलनगर के ग्रामीणों ने संत शीतलनाथजी के प्रयासों से बने इस पुराने स्टेशन का स्थान परिवर्तन नहीं करने की मांग करते हुए सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा है। कितासर निवासी व दिल्ली प्रवासी एडवोकेट अरूण व्यास ने बताया कि दोनों गांवो सहित आस पास के अन्य गांवो के बुजुर्गों, महिलाओं, छात्र छात्राओं, किसानों व मजदूरों के आवागमन के लिए यह स्टेशन उपयोगी है। यदि इसे आगे लग जाया गया तो आमजनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जनकल्याणकारी सरकार आमजन का ख्याल रखते हुए यह स्टेशन यथास्थान ही रखें और स्थानातंरण का प्रस्ताव रद्द कर देवें। व्यास ने बताया कि सांसद व केंन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उसी समय रेलवे डीआरएम से वार्ता करते हुए आमजन के हितों को प्रभावित नहीं किए जाने की बात कही। मेघवाल ने स्टेशन यथास्थान रखे जाने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़