WhatsApp Menu
पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  | 

सीबीईओ ने मौके पर पहुंचकर दिया आश्वासन, बाना ने की शिक्षक देने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जुलाई 2025। गांव अमृतवासी के राउमावि में सोमवार को सुबह बच्चों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर अनशन की चेतावनी देते हुए शिक्षकों की मांग की। इस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां व विभागीय अधिकारी कुंभाराम भुंवाल ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से समझाईश की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों को पूनियां ने दो दिन में दो शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वहीं आगामी 20 जुलाई से पहले हाईकोर्ट के निर्णय के साथ ही स्थायी प्रधानाचार्य देने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव रामकरण डूडी, राजूराम सुथार, धर्माराम ज्याणी, भागीरथ बीरड़ा, सीताराम गोदारा, भागीरथ भामूं सहित अनेक ग्रामीण व विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहें। सभी ने एक स्वर में सरकारी स्कूल की व्यवस्था व अध्यापन में सुधार करने व ग्रामीण बच्चों के हित में कार्य करने की मांग की। पूनियां की समझाईश के बाद विद्यार्थी कक्षाओं में गए व ग्रामीणों ने उनका आभार जताते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

बाना ने की शिक्षक देने की मांग।  

श्रीडूंगरगढ़ ONE। अमृतवासी में स्कूल में हो रही प्रदर्शन के बाद श्रीडूंगरगढ़ ONE द्वारा विद्यार्थियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य हरिराम बाना को भी सूचना दी। बाना ने प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक सहित स्थानीय एवं जिला प्रशासन को पत्र भेजकर विद्यालय में शिक्षकों के पद भरने की मांग की। बाना ने कहा कि विद्यालय में गिरता नामांकन चिंता का विषय है और ग्रामीण बच्चों को अन्यत्र भेजने के लिए मजबूर हो रहें है जो सरकार की विफलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़