WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

सिद्ध को मिला राजीव गांधी समरसता अवार्ड, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ने थपथपाई पीठ

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नेता राधेश्याम सिद्ध को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयपुर में आयोजित एक समारोह में दिया गया, जहाँ अंतरार्ष्टीय समरसता मंच और समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया था।

समारोह में राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. भंवरसिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने राधेश्याम सिद्ध को शॉल, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समरसता मंच के सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि राधेश्याम सिद्ध ने अपने सरपंच कार्यकाल के दौरान लिखमादेसर ग्राम पंचायत में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए। उन्होंने ग्राम विकास कार्यों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

राधेश्याम सिद्ध को सम्मानित किए जाने पर लिखमादेसर गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी और उनसे राजीव गांधी के विचारों पर चलते हुए समग्र विकास की दिशा में सक्रिय राजनीति करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़