WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

सावंतसर पीएचसी का निरीक्षण, बेहतर कार्य पर कार्मिकों का सम्मान

डूंगरगढ़ one 3 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सावंतसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आयुष जानू के साथ मिलकर डॉ. सोनी ने बेहतर कार्य कर रहे नर्सिंग कर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशंसा-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में स्टाफ की भूमिका अहम है।

इसके बाद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आयुष जानू एवं समस्त कार्मिकों ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़