WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम, निपुण मेला व कृष्ण भोग के आयोजन संपन्न हुए।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। शुक्रवार सुबह पंचायत समिति सभागार में राज्य स्तरीय मेगा पीटीएम एंव निपुण मेला समारोह 2026 कार्यक्रम का आयोजन लाइव देखा गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए और माँ सरस्वती का पूजन किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ अंचल के सभी सरकारी स्कूलों में आज राज्य सरकार के निर्देशानुसार मेगा पीटीएम, निपुण मेला व कृष्ण भोग के आयोजन हुए है। कार्यक्रम में विधायक सारस्वत ने शामिल हुए विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित करने के लिए ज्ञान का खोजी बनकर सच्चा विद्यार्थी बनने की प्रेरणा देते हुए अनुशासन, एकाग्रता, जिज्ञासा और कड़ी मेहनत को सच्चे विद्यार्थी के गुण बताए। विधायक ने बालिकाओं को शैक्षिणक रूप से आगे बढ़कर परिवार, गांव व देश का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक चुग, रूपादेवी मोहता राउमावि के प्रधानाचार्य रामचंद्र सीलू, पीएमश्री ताल मैदान के राउमावि के उपप्राचार्य मदन कड़वासरा सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारी व विद्यार्थियों ने सीएम भजनलाल शर्मा का व्याख्यान ऑनलाइन सुना।
आड़सर राउमावि में उत्साह के साथ संपन्न हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आड़सर के राउमावि में मेगा पीटीएम, निपुण मेला और कृष्ण भोग का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुए। विद्यालय में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। मेगा पीटीएम में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। निपुण मेले में कक्षा 1-5 के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। संस्था प्रधान पवन कुमार शर्मा और स्टाफ ने बच्चों के मॉडल की सराहना करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की। शर्मा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्टाफ के किशोर सिंह, प्रियंका गोदारा, सीमा कविया, और प्रदीप कुमार, राजेश मोटसरा ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अध्यापक गोवर्धन डूडी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़