WhatsApp Menu
8 घंटे बाद सातलेरा में लौटी बिजली, ग्रामीणों को मिली राहत; विभाग व मीडिया का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  | 

सरकारी स्कूलों में मना रहें उत्सव

लिखमादेसर राउमावि में विजयोत्सव रैली निकाली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव लिखमादेसर के राउमावि में सोमवार सुबह 8:15 बजे श्रीहंसो जी धाम से संत सोमनाथ महाराज, महंत भंवरनाथ के सानिध्य में विजयोत्सव रैली निकाली गई। प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि सत्र 2025-26 का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने के उपलक्ष में आयोजित रैली में सभी विद्यार्थी, स्टाफ सहित ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए। उपप्राचार्य रितेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का मान सम्मान किया गया। जिसमें कक्षा 12 कला वर्ग की टॉपर सुचिता ज्याणी 96.40, सरस्वती सिद्ध 92.40, रितिका ज्याणी 89.40, कक्षा 10 की छात्रा प्रीति 90.50, रक्षा सिद्ध 87.83, मनोज मेघवाल 87.17, इंस्पायर अवार्ड में चयनित एकता पारीक सहित 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त एवं स्थानीय परीक्षाओं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को तिलकार्चन, माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। उत्सव प्रभारी भगवती पारीक ने बताया प्रातः प्रार्थना सभा के दौरान मां शारदे की वन्दना पश्चात् मान-सम्मान व आशीर्वचन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। उसके बाद विजयोत्सव रैली निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष लूणनाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच भादरनाथ, प्रशासक प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, ओंकारराम ज्याणी, मदन मेघवाल, देवाराम ज्याणी, जेठनाथ ज्याणी, मूळनाथ जाखड़, ओमनाथ ज्याणी, राकेश पारीक, कैलाशनाथ ज्याणी, रूपाराम जाट, रामप्रताप सहू, बृजलाल सुथार, भींवनाथ ज्याणी सहित अनेक ग्रामवासी शामिल हुए।

उदरासर में निकाली प्रवेशोत्सव रैली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। उदरासर में वैद्य मघाराम राउमावि में सोमवार को धूमधाम से प्रवेशोत्सव रैली निकाली गई। रैली गांव की मुख्य गलियों से निकलते हुए पुन: स्कूल पहुंच कर संपन्न हुई। ग्रामीणों ने टॉपर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। रैली से पूर्व विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में 12वीं व 10वीं की प्रतिभाओं को फुलमाला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। मौजिज ग्रामीणों ने विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहने पर स्टाफ सदस्यों को फुलमालाएं पहना कर सम्मान किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए ग्रामीणों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़