WhatsApp Menu
रूकवाई इनोवा गाड़ी, देशी शराब और बीयर बरामद की, आरोपी को गिरफ्तार किया  |  सुचिता लिखमादेसर और लिछमा लोडेरा के सरकारी स्कूलों की टॉपर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना। भाग- 2  |  चैत्र चतुर्दशी को तोलियासर में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में भारी भीड़  |  प्रवेशार्थियों को मिलेंगे फीस छूट छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार, यहां देखें अपना रिजल्ट…  | 

सरकारी स्कूलों का आज से हुआ समय परिवर्तन, सुबह 10 बजे खुले स्कूल

श्रीडूंगरगढ़, 1 अक्टूबर 2025। गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही आज से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में समय का पहिया घूम गया। राज्य भर के स्कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक बच्चों की किलकारियों से गुलज़ार रहेंगे। शीतकालीन समय सारणी के लागू होने से स्कूलों का संचालन आज से नए समय पर शुरू हो गया है।

जैसे ही घड़ी ने दस बजाए, श्रीडूंगरगढ़ अंचल के विभिन्न स्कूलों में बच्चों का आगमन शुरू हुआ। मासूम चेहरे, स्कूल बैग और किताबों के साथ, बच्चे नई समय सारणी के अनुसार स्कूल पहुंचे।

हालांकि, इस बदलाव से पहले शिक्षक संगठनों ने गर्मी की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए 11 अक्टूबर तक पुराने समय (सुबह 7:30 बजे) को ही बरकरार रखने का आग्रह किया था। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी भेजे थे। लेकिन मंगलवार की देर रात तक शिविरा पंचांग में समय संशोधन को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ। लिहाज़ा, आज से स्कूलों का संचालन परिवर्तित समय के अनुसार ही शुरू हो गया है।

बदले हुए समय के साथ, अब देखना यह है कि बच्चे और शिक्षक इस नए बदलाव को किस प्रकार अपनाते हैं। उम्मीद है कि यह नया समय सभी के लिए उपयोगी साबित होगा और बच्चों की शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़