WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  | 

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 मार्च 2026। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक ने ईलाज के दौरान 10वें दिन अपनी जान गवां दी है और पिता ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बेनीसर निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र किरोड़ीलाल खटीक ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी 2026 को उनका बेटा मनोज व उसका दोस्त सतपाल गाड़ी में थे और उनके आगे एक डंपर चल रहा था। डंपर चालक द्वारा लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे चल रही गाड़ी डंपर से टकरा गई। दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। सतपाल को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और मनोज ने 3 मार्च 2026 को रात करीब 1 बजे दम तोड़ दिया। पिता की रिपोर्ट पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़