WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  | 

संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के क्रम में मंडल व बस्तियों में आयोजित होंगे हिंदू सम्मेलन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जनवरी 2026। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। संघ सदस्यों ने क्षेत्र में बस्तियों व मंडल स्तर पर पद संचलन निकाले, गृह संपर्क व प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं अब बस्तियों व मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। खंड संघचालक आशाराम पारीक, नगर संघचालक विनोद कुमार सैन, मोमासर संघचालक शिवरतन राजपुरोहित ने बताया कि हिंदू समाज के सहयोग से पूज्य संतों के सान्निध्य में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए बताया कि संघ रचना में ग्रामीण क्षेत्र में तीन-चार गांवों को मिला कर एक मंडल की रचना की गई है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में 10,000 की जनसंख्या पर एक बस्ती की रचना की गई है। इसी रचना के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ नगरीय क्षेत्र में कालूबास, बिग्गाबास, आड़सर बास, मोमासर बास एवं प्रताप बस्ती में हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार संघ रचना के श्रीडूंगरगढ़ खंड क्षेत्र में धनेरू, इन्दपालसर, धर्मास, रीडी, सेरूणा, दुलचासर, सूडसर, सांवतसर, जाखासर, बापेऊ मंडल में भी विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार संघ रचना के मोमासर खंड के गांव तोलियासर, मोमासर, लिखमादेसर, आड़सर, बिग्गाबास रामसरा, पुंदलसर, हेमासर, गुसांईसर बड़ा, पूनरासर, उदरासर मंडल में तय किए गए गांव में हिंदू सम्मेलन होंगे। आयोजन के लिए इन गांवो में संघ सदस्यों द्वारा बैठकें लेकर दायित्व तय कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़