डूंगरगढ़ one 5 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। होली के उल्लास के बीच श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ द्वारा गुरुवार शाम को श्री ओसवाल पंचायत भवन कालूबास में भव्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ प्रवासी समाजबंधुओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे परिवार
समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समाज के बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक और राजस्थानी गीतों पर परिवारों ने जमकर आनंद लिया। पूरा पांडाल रंगोत्सव की उमंग से सराबोर नजर आया।
जैन परंपरा का रखा गया विशेष ध्यान
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जैन परंपरा का पालन करते हुए सूर्यास्त से पूर्व ही भोजन शुरू कर दिया गया। साथ ही भोजन में 11 द्रव्यों की मर्यादा रखी गई। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुशासन और परंपराओं का सम्मान समाज की प्राथमिकता है।
सामूहिक सहयोग से हुआ आयोजन
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम समाज के सामूहिक सहयोग से आयोजित किया गया है। जिसमें श्री ओसवाल पंचायत सहित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे। यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है।