WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें धार्मिक खबरें एकसाथ

सनातन मुक्ति धाम में शुरू हुई शिव महापुराण कथा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गौमाता भंडारा गौ सेवार्थ शिव महापुराण कथा सोमवार को सनातन मुक्तिधाम में प्रारंभ हुई है। यहां प्रतिवर्ष की भांति कथा का वाचन संतोष सागर जी महाराज कर रहें है। पहले दिन की कथा के मुख्य यजमान रामलाल माली परिवार सहित कथा में शामिल हुए है।

15 फरवरी को भूतेश्वर मंदिर में होगा महाशिवरात्रि महानुष्ठान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर हाई स्कूल रोड पर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भी जीवजतन जनकल्याण ट्रस्ट के सान्निध्य में चार प्रहर पूजन का आयोजन होगा। पूजन रविवार रात 7:30 बजे से महाशिवरात्रि कथा के साथ प्रारंभ होगा। राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय विधि विधान से पूजन संपन्न करवाएंगे। इस पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु मनोज कुमार डागा 9352570751, दीनदयाल तावानियां 96745 17425, राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय 9144 29246 से संपर्क कर सकते है।
जाखासर मंडल में संपन्न हिंदू सम्मेलन में दी एकजुटता की सीख।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जाखासर मंडल का हिंदू सम्मेलन रविवार को गांव जाखासर में संपन्न हुआ। सम्मेलन संत बिहारीनाथ जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। महाराज ने सनातन एवं भारत माता के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति जागरण हेतु अनेक छोटे छोटे सूत्र बताए। मुख्य वक्ता सुरेश कुमार ने अनेक कथानकों के माध्यम से नागरिक कर्तव्य एवं स्व गौरव भाव के जागरण हेतु प्रेरित किया। वक्ताओं ने सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों में एकजुटता की सीख देते हुए इसे धर्म का मर्म बताया। इस दौरान मंडल के अनेक ग्रामीण सम्मेलन में शामिल हुए।

बापेऊ में सामाजिक समरसता की अलख जगाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बापेऊ मंडल का हिंदू सम्मेलन गांव बापेऊ के हरिराम जी मंदिर में संपन्न हुआ। यहां संत बिहारीनाथ जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित सम्मेलन में महाराज ने उपस्थित जनसमूह को सामाजिक समरसता की अलख जगाई। बिहारीनाथ जी ने आपसी भेद को भुला कर हिंदू समाज से एकजुटता का आह्वान किया। संत माधोदासजी ने अगली पीढ़ी को सनातन से जोड़ने और कथा, प्रवचन एवं सम्मेलन के माध्यम से जन जागरूकता करने के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां पवन गोयतान ने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण की बात कही। गोयतान ने पंच परिवर्तन स्वयं से शुरू कर अपने परिवार और समाज में लागू करने का आव्हान किया। सम्मेलन में अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़