WhatsApp Menu
‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें धर्म और सेवा की पढें दो खास खबरें एकसाथ

गोगाजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कालूबास में स्थित गोगामेड़ी मंदिर के पुर्ननिर्माण के पश्चात शुक्रवार को विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मितेश पुत्र चंद्रप्रकाश भोजक ने सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में हवन पूजन पूर्ण करवाया। भोजक परिवार व सभी श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में भागीदारी निभाई। पंडित मांगीलाल व जीत उपाध्याय ने वैदिक रीति नीति के साथ पूजन संपन्न करवाया। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती व प्रार्थना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान चंद्रप्रकाश सेवग, बजरंगलाल सेवग, गजानंद सेवग, अशोक सेवग, प्रद्युम्न शर्मा, हीरालाल सेवग, बाबूलाल सेवग, चोथमल सेवग, विजय सत्यदीप भोजक, शंकरलाल सेवग, योगेश सेवग, जगदीश सेवग, गौरीशंकर, भंवरलाल शर्मा, चम्पालाल, शांतिलाल, राधेश्याम, विकास सोनी, नंदलाल राठी, पवन सेठिया, पवन पुगलिया, चैनरुप सेवग, अभिषेक बोहरा सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल हुए। पूजन के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

सरकारी शिक्षिका ने बच्चों को जूते मौजे वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाना में शिक्षिका वंदना मोहिल के आर्थिक सौजन्य से कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को जूते और जुराब वितरित किए गए। प्राचार्य सत्यवीर ने शिक्षिका के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए इसे प्रेरणीय पहल बताया। इस दौरान स्टाफ के प्राचार्य सुरेन्द्र वर्मा, व्याख्याता नौरंगलाल, पवन कुमार माली, ममता कुमारी, प्रेम कुमार, सुभाषचंद सैनी, संगीता देवल, प्रज्ञेशा भास, रामदेव कुलरिया व जुगल किशोर ने शिक्षिका का अभिनंदन कर उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़