WhatsApp Menu
2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  |  शहीद हेतराम गोदारा के गांव में 1 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, मौजिज लोगों ने की अपील।  |  आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला  |  श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो सामाजिक खबरें एकसाथ:-

बाबा साहेब की जयंती पर होगा समारोह, समाज में सकारात्मक परिर्वतन का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार रात कालूबास स्थित अम्बेडकर कॉलोनी के युवाओं ने एक बैठक का आयोजन किया व सर्वसम्मति से बाबा साहेब की जयंती समारोह 14 अप्रैल को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया। युवा शक्ति ने समाज में सकारात्मक सुधार के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए घर घर संपर्क कर लोगों को संगठन से जोड़ने और भाईचारे का संदेश देने का संकल्प लिया। बैठक को रवि कुमार नायक, सुभाष जावा, भादर मेघवाल और संदीप भारतीय आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने समारोह में मोहल्ले की प्रतिभाओं का सम्मान करने, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, शिक्षा के लिए प्रेरित करने, नशा मुक्ति और कुरीतियों को मिटाने के लिए प्रेरित करने के निर्णय लिए। जयंती समारोह के आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद का दायित्व सुनील आजाद को दिया गया। उपाध्यक्ष सुनील नायक, महासचिव लक्ष्मण जावा व सचिव वीरेंद्र सांसी को नियुक्त किया गया। समिति सदस्यों में विनोद नायक, विष्णु नायक, दीपक सांसी, मोहित जावा, किशन जावा, श्रवण मेघवाल और हनुमान मेघवाल को शामिल किया गया है। बैठक में रामावतार नायक, गिरधारी मेघवाल, अनुराग जावा, भगीरथ मेघवाल, लेखराम मेघवाल, विजय मेघवाल, रूपेश नायक, विकास नायक, जीवराज नायक, भरत नायक, कालूराम नायक, रामो नायक, विनोद चांवरिया, नवरत्न साईं, सोनू घुंघरवाल, करण कामड़, कन्हैयालाल मेघवाल, जगदीश नायक, बाबूलाल नायक, अरविंद नायक, राहुल, बेगराज मेघवाल, निर्मल वाल्मीकि, सीताराम मेघवाल, अंग्रेज मेघवाल, मूलाराम मेघवाल और कमल कुमार मेघवाल सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहें।

चिल्ड्रन मेगा प्रीमियर लीग में शामिल हुए बच्चे और दर्शक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मोमासर बास में मुगल चिल्ड्रन मेगा प्रीमियर लीग-2 का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नन्हें मुन्ने खिलाड़ियों ने जमकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। रविवार रात प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में अरशद स्टार और जाकिर स्टार के बीच मुकाबला हुआ। खिलाड़ी रिज़वान, अनस, तल्हा, गोलू, धोनी, उस्मान, इस्माइल, रिहान ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल में अरशद स्टार टीम ने जाकिर स्टार टीम को करारी हार दी। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए और नन्हें क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया। कॉमेटरी सोनू मिर्जा ने की और आयोजन कर्ताओं ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़