WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

क्षतिग्रस्त कालू स्टेट हाईवे को दुरस्त करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिला परिषद सदस्य व कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने गुरूवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा से मुलाकात की। भादू ने शर्मा को मांग पत्र सौंपते हुए कालू स्टेट हाईवे को शीघ्र दुरस्त करवाने की मांग की। भादू ने बताया कि इस सड़क का निर्माण मात्र दो वर्ष पूर्व हुआ है। निर्माण पूर्ण मानकों के अनुसार नहीं हुआ और ये जगह जगह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। बार बार ध्यान दिलवाने के बावजूद इसकी पेच मरम्मत का कार्य कर दिया जाता है। परंतु अब इस रोड पर जगह जगह गढ्ढे हो गए है और ये रोड अनेक दुर्घटनाओं का कारण बन गई है। भादू ने इस पर तुरंत मरम्मत कार्य करवाते हुए आवागमन सुगम करवाए जाने की मांग की।

केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी मिले सीएम से, किसानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शुक्रवार को दिल्ली में जोधपुर हाऊस में सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। चौधरी ने राजस्थान के मूंग और मूंगफली की खरीद में किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए समाधान का आग्रह किया। ऊपनी के रतिराम गोदारा ने बताया कि गत दिनों बीकानेर से उनके साथ लक्ष्मीनारायण, भीष्म परिहार, भंवरलाल गोदारा, नेमाराम गोदारा का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मिला। मंडल ने गिरदावरी रिपोर्ट, मंडी में टोकन बंटवारे में अनियमितता, पुस्तैनी भूमि के नामांतरण के सही दर्ज न होने के कारण किसानों को मंडी में अपनी फसल-उपज बेचने में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया था। सीएम ने चौधरी को इस मामले की पूरी जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

देवनानी की पत्नी के निधन पर विधायक ने जताया शोक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रादेवी के निधन के बाद गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने अजमेर पहुंच कर शोक जताया। सारस्वत ने दिवंगत इंद्रादेवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और देवनानी सहित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़