WhatsApp Menu
23 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए, श्रीडूंगरगढ़ के गांव सूडसर में एक परिवार ने अनूठी पहल की। कटारिया परिवार ने अपनी बेटियों रेखा और मोनिका के विवाह में उन्हें बेटों की तरह ही घोड़ी पर बिठाकर बिंदोरी निकाली। बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते परिजनों ने इस उत्सव को यादगार बना दिया। दोनों युवतियों ने बताया कि उनके परिवार में बेटियों को पूरा मान-सम्मान मिलता है और उन्होंने अपने व भाइयों के बीच कोई भेदभाव नहीं देखा। इस मौके पर पिता त्रिलोकचंद कटारिया, ताऊ रिकाराम कटारिया और टेऊ-सूडसर ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष चंपालाल कटारिया ने सभी से बेटियों को बोझ समझने की परिपाटी त्यागने और उन्हें शिक्षित करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के गांव दुसारणा में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्रीकृष्ण गौसेवा समिति द्वारा निर्मित गौशाला का लोकार्पण संतों के सान्निध्य में किया गया। पंडित सुनील जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न करवाया, जिसमें गौशाला कमेटी के सदस्य, ग्रामीण और मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से आहुतियां दीं। इसके बाद, संतों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। संत रामेश्वरानंदजी महाराज और महंत स्वामी सत्यानंदगिरी जी महाराज ने गौशाला का लोकार्पण किया। संत आशीषजी महाराज और पंडित प्रकाश तिवाड़ी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। संतों ने गौमाता की सेवा को मानव जीवन का श्रेष्ठ कार्य बताते हुए अपने प्रवचन दिए। संत आशीष जी महाराज की ओर से गौ माताओं को छप्पन भोग का प्रसाद खिलाया गया। पूजा अर्चना के बाद गौमाताओं को संतों के साथ गौशाला में प्रवेश करवाया गया और ग्रामीणों ने गौमाता के जयकारे लगाए। सभी संतों और अतिथियों का सम्मान किया गया और महाप्रसाद का आयोजन भी संपन्न हुआ। गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने समारोह की कमान संभाली और अपनी सेवाएं दीं। गौशाला अध्यक्ष मोहनलाल गोदारा और सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा में ग्रामीणों द्वारा आगामी 10 नवंबर से क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक टीम ने गांव के श्री वीर बिग्गाजी खेल मैदान में आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में विजेता को 31 हजार रुपये और उपविजेता को 21 हजार रुपये की नगद राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजक दल के सदस्य ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 2100 रुपये प्रवेश शुल्क होगा और 10-10 ओवर के मैच होंगे। टीम में सभी 11 खिलाड़ी एक ही गांव के होने चाहिए और अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमें 9928938718 या 95093352237 पर संपर्क कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़