WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना। भाग- 2  |  चैत्र चतुर्दशी को तोलियासर में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में भारी भीड़  |  प्रवेशार्थियों को मिलेंगे फीस छूट छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार, यहां देखें अपना रिजल्ट…  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की।  |  1 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

श्रीडूंगरगढ़ के गांव लिखमीसर उतरादा की माटी में जन्में डीएल जाखड़, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इंडियन-तिब्बत पुलिस बल में अपना स्थान बनाया, अब डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदोन्नत हुए हैं। उनके भाई गणेश जाखड़ ने बताया कि डीएल जाखड़ पहले असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में चयनित हुए थे। क्षेत्र के एक युवा का इस मुकाम तक पहुंचना निश्चित रूप से गर्व की बात है और यह अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगा।

भारती निकेतन की बालिका प्रियंका कंवर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चित्तोड़गढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रियंका ने 58 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। कोच सिकंदर सिंह ने बताया कि प्रियंका ने राज्य स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। संस्थान के ओमप्रकाश स्वामी और श्यामसुंदर स्वामी ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रियंका को बधाई दी है।

बीकानेर जिले की खो-खो टीमों में श्रीडूंगरगढ़ की 10 बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। 17 वर्षीय टीम में लखासर के राउमावि की 5 छात्राएं और 19 वर्षीय टीम में गुसाईंसर बड़ा की 5 छात्राएं शामिल हैं। बूंदी में चल रही राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बीकानेर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर एट में जगह बना ली है। व्याख्याता इंद्राज खिलेरी ने शारीरिक शिक्षिका सरस्वती के हवाले से बताया कि दोनों टीमों ने लगातार चार-चार मैच जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है।

श्रीडूंगरगढ़ में नि:शुल्क सुंदरकांड करने वाली जय हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा गुरुवार शाम को बिग्गाबास गणेश मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, 3 अक्टूबर 2025 को बाबा की ज्योत पूजन के बाद सालासर के लिए पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना होगा। संघ सदस्य यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इस संघ में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 93516 49481 पर संपर्क कर सकते हैं।

आगामी 6 अक्टूबर को आड़सर बास के बजरंग धोरा, बालाजी मंदिर से युवा मंडल के बैनर तले पूनरासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा। यह संघ की चौथी फेरी होगी। बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह 7 बजे झांकी और डीजे के साथ संघ प्रस्थान करेगा। संघ व्यवस्थापक संतोष सुथार, ओमप्रकाश सुथार, सांवरमल, बंशीधर सुथार, कैलाश पारीक, और सुरेंद्र नाई यात्रा की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु राधेश्याम सुथार (9680635984) या रामदेव सुथार (8890364902) पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़