WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

श्रीडूंगरगढ़: क्षेत्र के बिजली विभाग के कार्मिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ प्रथम, द्वितीय व ऊपनी कार्यालयों में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के बैनर तले एकजुट हुए कार्मिकों ने प्रबंध निदेशक जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर के नाम यह ज्ञापन दिया।

संघ के पदाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्मिकों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर उनमें गहरा रोष व्याप्त है। पप्पू मीणा ने बताया कि कार्मिक लंबे समय से कुछ महत्वपूर्ण मांगों को उठा रहे हैं, जिनमें इंजीनियर सुपरवाइजर व सीनियर इंजीनियर सुपरवाइजर के पद सृजित करना, स्टफिंग पैटर्न लागू करना, तकनीकी कार्मिकों को सेवा पूर्ण करने पर जोधपुर डिस्कॉम की तरह नियुक्ति तिथि से वित्तीय लाभ देना, और मंत्रालयिक कार्मिकों की टंकण परीक्षा का आयोजन डिस्कॉम स्तर पर करवाना शामिल है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सहायक अभियंता आरपी मीणा और सुनील स्वामी ने कार्मिकों को सकारात्मक रवैया दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वे ज्ञापन को प्रबंध निदेशक तक अवश्य पहुंचाएंगे। इस अवसर पर इकाई महामंत्री पप्पूलाल कुमावत, सत्यनारायण शर्मा, मंगलाराम, विनोद मीणा, रमेश दत्त, परमानंद, शंकरसिंह, विक्रम, पंकज सहित अनेक कार्मिक उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

बिजली कार्मिकों द्वारा उठाए गए ये मुद्दे न केवल उनके कार्य जीवन को प्रभावित करते हैं, बल्कि कहीं न कहीं क्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था पर भी असर डालते हैं। अब देखना यह है कि डिस्कॉम प्रशासन इन मांगों पर किस प्रकार संज्ञान लेता है और कार्मिकों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़