रूस्तम धोरा पर भागवत कथा कल से, 11 को होगा गुरू गोरखनाथजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 फरवरी 2026। सिद्ध रूस्तम जी महाराज की तपोस्थली रूस्तम धोरा पर श्री गुरू गोरखनाथजी के नवनिर्मित मंदिर में गुरू गोरखनाथजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 11 फरवरी को आयोजित होगा। पुजारी भंवरनाथ जाखड़ ने बताया कि इस मौके पर सप्तदिवसीय भागवत कथा का आयोजन होगा जिसमें पूनरासर वाल तुलसीराम पारीक कथा का वाचन करेंगे। भागवत कथा मंगलवार, 10 फरवरी को प्रारंभ होगी। गांव आलसर से कथा स्थल तक सुबह सवा सात बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी व सात दिन सवा ग्यारह बजे से शाम सवा चार बजे तक कथा वाचन होगा। श्रीजसनाथजी धाम सिद्ध रूस्तम धोरा ओरण ट्रस्ट द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष पोकरनाथ डांगा ने श्रद्धालुओं ने गुरू गोरखनाथजी महाराज के भक्तों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने व श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
डॉ महावीर पंवार राष्ट्रीय सैनी सभा बीकानेर संभाग अध्यक्ष नियुक्त।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ निवासी शिक्षाविद् डॉ महावीर पंवार को राष्ट्रीय सैनी सभा के बीकानेर संभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान तथा हरियाणा प्रांत के प्रभारी महेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर संभाग में संगठन के नीति नियम व उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने, सैनी समाज को संगठित करने, संगठन को मजबूती देने व समाज हित के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करवाने के लिए डॉ महावीर पंवार को संभाग अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। डॉ पंवार ने संगठन पदाधिकारियों का आभार जताते हुए पद दायित्व निभाने की बात कही।
दिल्ली साहित्य महोत्सव में नितिश मेहरा ने दी प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव धीरदेसर पुरोहितान के युवा नितिश मेहरा ने दिल्ली में आयोजित दिल्ली साहित्य महोत्सव में गजलों की प्रस्तुतियां दी। मेहरा ने बताया कि जगजीत सिंह की जन्म जयंती पर उनकी कालजयी गजलें होशवालों को खबर क्या, वो कागज की कश्ती जैसी रचनाओं सुनाई। श्रोताओं ने सराहना करने के साथ गजले गायक के साथ गुनगुनाई।