WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

भारती निकेतन विद्यालय में राणा सांगा को याद कर, वीरता को बताया श्रेष्ठ गुण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन विद्यालय में शुक्रवार को वीर शिरोमणि राणा सांगा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हनुमान डेलू ने राणा सांगा के जीवन, साहस और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डेलू ने उनके अनेक युद्धों में अपार वीरता का परिचय देने के बारे में बताते हुए वीरता को श्रेष्ठ गुण बताया। विद्यालय के सीईओ मनमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को राणा सांगा के जीवन से साहस, अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में हिंदी व्याख्याता सीमा भोजक ने बताया कि राणा सांगा ने 30 जनवरी 1528 के दिन वीरगति प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, खानवा के युद्ध के बाद वे गंभीर रूप से घायल हुए और देश व धर्म की रक्षा के संकल्प के बीच षड्यंत्र व विषप्रयोग के कारण उनका निधन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राणा सांगा के जीवन, वीरता व बलिदान के बारे में विचार व्यक्त किए।

रमन आईटीआई में मनाया शहीद दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर रमन आईटीआई में शहीद दिवस मनाया गया। 2 मिनट का मौन रखकर गांधीजी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने गांधी दर्शन पर विचार व्यक्त किए। कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने गांधीजी के जीवन और देश सेवा में उनके द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्टाफ अशोक, राधेश्याम, पुनम, मदनलाल ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़