WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

बेसबॉल में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी चैंपियनशिप खेलेंगे श्रीडूंगरगढ़ के पांच खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पुणे में आयोजित बेसबॉल ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025-26 में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की टीम में श्रीडूंगरगढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। स्टार क्लब संचालक मोहन पूनिया ने बताया कि खिलाड़ी कृष्णावतार सुथार, किशन पूनिया, राकेश घोटिया, मुकेश गोदारा व राहुल बिश्नोई का चयन हुआ है। जो 2 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली प्रतियोगिता में सावित्री बाई फुले पुणे विद्यापीठ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान प्रियंका लेघा, गोपी पूनिया, किशन जाट, कमलेश सैन आदि सभी खिलाड़ियों ने बधाइयां दी।

ABVP के खेलो भारत में जोधपुर प्रांत संयोजक का दायित्व मिला कृष्णा को।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। छात्र संगठन एबीवीपी के बीकानेर में आयोजित जोधपुर प्रांत अधिवेशन में गांव मोमासर की परिषद सदस्य कृष्णा प्रजापत को संगठन में खेलो भारत के जोधपुर प्रांत संयोजक का दायित्व दिया गया है। विदित रहें कृष्णा लगातार संगठन में सक्रिय है और स्काउट एडं गाइड में भी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित है। मोमासर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती ने बताया कि संगठन ने उन्हें प्रांत की जिम्मेदारी देकर महिला शक्ति को मजबूत किया है। संचेती सहित पवन सैनी, मुकेश नाई, हरिओम प्रजापत, नेतराम गोदारा, पलक भाटी, जगदीश प्रजापत, पूजा शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।

वर्ष 2026 के दो स्थानीय अवकाश घोषित।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार वर्ष 2026 में 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़