पार्षद की सक्रियता से करीब 200 घरों में पहुंचा पानी, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। वार्ड 35 व 5 में करीब 200 परिवार पेयजलापूर्ति नहीं होने से खासे परेशान रहें। वार्डवासियों ने बताया कि करीब 25 दिनों से सिवरेज नाले डाले जाने के कार्य के चलते उनके घरों की पेयजल आपूर्ति पाईप लाइन टूट गई। वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद पवन उपाध्याय सहित विधायक पुत्र शिव सारस्वत, भाजपा के शहर महामंत्री मदन सोनी लगातार सक्रिय रहें और नई पाईप लाइन बिछवाई गई। शुक्रवार रात इस पाइप लाइन से घरों के कनेक्शन जोड़ कर पानी की सप्लाई शुरू की गई तो वार्डवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए पार्षद सहित विधायक पुत्र का आभार जताया। यहां वार्डवासियों ने जमकर नारे भी लगाए। यहां वार्ड के कमल बोथरा, बबलू बोथरा, मालचंद बोथरा, मूलचंद पारख, राजेंद्र उपाध्याय, इंद्रचंद उपाध्याय, उमेश व्यास, विमल चूरा, मालचंद व्यास, जयप्रकाश व्यास, निर्मल चूरा, पंकज उपाध्याय, पवन कुमार व्यास, प्रवीण उपाध्याय, रमेश गुरुजी, पुलाराम श्रीमाली, आनंद दर्जी, राजू दर्जी, बजरंग राजपुरोहित, मुकेश कुमार, बबलू उपाध्याय, डूंगर प्रजापत, हेमंत सिंह, रामू सिंह, बाबूलाल व्यास, सांचीलाल सेवग सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
दानदाता ने गौवंश के लिए किया भंडारा, समिति ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीकरणी गौसेवा समिति कोटासर में शनिवार सुबह गौवंश के लिए खल मूंग चूरी का भंडारा किया गया। भंडारे के सहयोगी सोनियासर निवासी किशनसिंह बिदावत रहें। समिति सदस्यों ने दानदाता का आभार जताते हुए गौसेवा से जुडे रहने का आग्रह किया।