WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ एक नजर में..

सुखी संघ की 25वीं फेरी पर रजत जंयती समारोह का आयोजन होगा, धूमधाम से रवाना होगा संघ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बाबा रामदेव के दर्शनार्थ आगामी 21 अगस्त 2025 को सुखी संघ अपनी 25वीं फेसी के लिए धूमधाम से रवाना होगा। संघ का रजत जयंति समारोह भी उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समारोह व पदयात्रा की रूपरेखा बनाते हुए संघ सदस्यों ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में 17 अगस्त को भव्य जागरण के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसमें महावीर सांखला एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। संघ के प्रति यात्री 4100 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया वहीं संघ के सभी यात्रियों को दो-दो टीशर्ट दी जाएगी। बैठक में संघ पदाधिकारियों को जागरण एवं संघ की व्यवस्थाओं संबंधी अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में संघ सदस्य अरुण पारीक, संजय शर्मा, आशाराम नाई, हनुमानमल नाई, राधेश्याम जोशी, नौरंगलाल प्रजापत, हेमराज प्रजापत, बनवारी पारीक, नारायण नाई, तीर्थराज पुजारी, नंदू पारीक, धनराज आंवला, पार्षद रजत आसोपा, रमेश राजपुरोहित, सत्यनारायण जोशी, आशु नाई, महेंद्र नाई, प्रकाश तिवाड़ी, रामानंद पारीक, पंकज नाई, कन्हैयालाल छापोला, जगदीश उपाध्याय, जगदीश तिवाड़ी, मघाराम उदरासर, गोविंदराम प्रजापत, जसवंत माली ने पदयात्रा संघ की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और सुझाव दिए।

श्रीडूंगरगढ़ में नेत्र व शिशु रोग परामर्श शिविर आज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जुलाई 2025। मोमासर बास के वार्ड नंबर 6 में स्थित तेलियान भवन में आज आंखो व शिशु रोग परामर्श शिविर का आयोजन होगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नदीम खान कयामखानी व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ खुर्शीदा खान कयामखानी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा और अनेक सक्रिय युवाओं सहित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के खिदमतगार अपनी सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़