WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेसी नेता व पदाधिकारी हुए शामिल, लिया संगठन हित में कार्य करने का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 दिसंबर 2025। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया गया। देश भर से कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता महारैली में शामिल हुए। क्षेत्र के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि महारैली में देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में सक्रिय होकर पूरजोर प्रयास करने का संकल्प लिया। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय नेताओं ने हर एक कार्यकर्ता को संगठन के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ से भी दिल्ली पहुंचे नेता, कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। दिल्ली रैली में श्रीडूंगरगढ़ से भी नेता व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। यहां के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, राजीव गांधी पंचायती राज संघठन जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, कांग्रेस ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, सेवादल पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी आदि अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे व रैली में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़