WhatsApp Menu
बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित  |  उल्लास का बना माहौल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से एकमात्र नेता को मिली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जगह, सिद्ध को मिल रही बधाइयां।  |  माकपा के जनसंघर्ष जत्थे ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में किया आह्वान, होगा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध  | 

श्रीडूंगरगढ़ से एकमात्र नेता को मिली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जगह, सिद्ध को मिल रही बधाइयां।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है एवं पूरे जिले के चार कद्दावर नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। बीकानेर शहर की और से विधानसभा चुनाव लड़ चुके एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके सत्यप्रकाश आचार्य एवं गोपाल गहलोत को बीकानेर देहात से पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके जालमसिंह भाटी एवं पार्टी में तीन बार जिला महामंत्री, तीन बार जिला उपाध्यक्ष रह चुके कुंभाराम सिद्ध को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। सिद्ध की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है एवं सभी बधाई दे रहे है। विदित रहे कि क्षेत्र से एकमात्र नेता को प्रदेश कार्यसमिति में लेने के बाद कुंभाराम सिद्ध का कद और अधिक बढ़ गया है व वहीं सिद्ध पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़