WhatsApp Menu
विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  | 

श्रीडूंगरगढ़: श्री विश्वकर्मा मंदिर में जयंती समारोह, शोभायात्रा निकली; प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाजसेवियों का सम्मान

डूंगरगढ़ one 31 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्टेशन रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं राजकीय सेवाओं से जुड़े समाजबंधुओं का भी अभिनंदन किया गया। जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सजीव झांकियां सजाकर मुख्य बाजार से होते हुए भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

समारोह में विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष परमेश्वर भदरेचा, मंत्री राजेंद्र जांगिड़ एवं कोषाध्यक्ष बजरंग लाल भदरेचा (कितासर) ने समाज की वर्षभर की गतिविधियों एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद भरत सुथार, महेश राजोतिया एवं हनुमान सुथार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा परिश्रम, कौशल और नवाचार के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में इंजीनियर, कारीगर, तकनीशियन, वास्तुकार और उद्यमी सभी उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। वक्ताओं ने युवाओं से पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रामेश्वर लदरेचा, रामूराम किन्जा, सीताराम लेखराव, हरकाराम लदरेचा, मेवलसिंह राजोतिया, महेश राजोतिया, हनुमान सुथार, गणेश जांगिड़, ओमप्रकाश बरड़वा, फतेह सिंह जांगिड़, जितेंद्र बरड़वा, बनवारी धनरेवा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिव्यासी सुथार ने किया। अंत में समाज की उन्नति व खुशहाली की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़