WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

श्रीडूंगरगढ़: शिशु भारती स्कूल में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान

डूंगरगढ़ one 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रेंज बीकानेर के तत्वावधान में और सहायक वन संरक्षक बीकानेर के नेतृत्व में वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कस्बे के शिशु भारती पब्लिक स्कूल में सिंगल यूज प्लास्टिक और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान किया।
इस मौके पर सहायक वनपाल रामकुमार ने कहा कि प्लास्टिक का दुरुपयोग पर्यावरण, वन्य जीवों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण मनुष्य के जीवन के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।

संस्था प्रधान सुभाष सिद्ध बाना ने बताया कि प्लास्टिक के अधिक उपयोग से मिट्टी, पानी और हवा प्रदूषित हो रही है, जिससे समुद्री और स्थलीय जीवों को नुकसान पहुंच रहा है और पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है।
कार्यक्रम में वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ की टीम के सदस्य सीताराम सिद्ध, अशोक, लोकेश कुमार और द्रोपती मौजूद रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ से नेहा जांगिड़, दीनदयाल सुथार, निकिता, डिंपल, अनीता, मुस्कान और तब्सुम उपस्थित रहे।
अंत में संस्था प्रधान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़