WhatsApp Menu
नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  | 

श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण अंचल के एक दर्जन से अधिक फीडर कल रहेंगे बंद, जाने कब व कहां.?

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण अंचल के एक दर्जन फीडरों पर शनिवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और कुछ फीडरों पर शाम को भी 5 से 7 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली विभाग के अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक सिटी जीएसएस पर और सुबह 6 बजे से 11 बजे तक धोलिया जीएसएस पर जरूरी रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। वहीं कल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रखरखाव का कार्य करने के लिए रिड़ी, धर्माणा, अभयसिंहपुरा जीएसएस भी बंद रहेंगे। इनसे जुड़े सभी बिजली उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। वहीं सिटी जीएसएस से जुड़े सभी फीडर बंद रहेंगे। जिससे बिग्गा, पीएचईडी, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, वीआईपी फीडर, स्टेशन फीडर, सेसोमूं फीडर, तोलियासर, जैसलसर, धोलिया फीडर बंद रहेंगे। इनसे जुड़े सभी उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित होगी। वहीं धोलिया जीएसएस से आड़सर, माणकचौक व धोलिया फीडर की बिजली कल सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। ये खबर पाठकगण पढ़ने के बाद सभी ग्रामीणों व शहरवासियों तक पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली समस्याओं से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़