WhatsApp Menu
बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा में माने दुर्घटना के लिए संवेदनशील पॉइंट, पुलिस करेगी हादसे रोकने के प्रयास

श्रीडूंगरगढ़, 1 अगस्त 2025। हाल ही में दो कारों की टक्कर में पांच युवाओं की मृत्यु के बाद, बीकानेर पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गई है। बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ जयपुर हाईवे का निरीक्षण किया और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह ने टीआई नरेश निर्वाण, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी और सेरूणा एसएचओ पवन कुमार के साथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने हल्दीराम प्याऊ से कीतासर तक के 100 किलोमीटर के क्षेत्र में तीन स्थानों को दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील माना है। इन स्थानों में हल्दीराम प्याऊ, सेरूणा के जोधासर में 6 किलोमीटर का क्षेत्र और श्रीडूंगरगढ़ से आगे बिग्गा और कीतासर की तरफ 14 किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बैरिकेड्स लगाएगी, हाईवे से जुड़ने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे, स्पीड लिमिट के संकेतकों की संख्या बढ़ाई जाएगी, रात्रि 8 बजे के बाद शराब की बिक्री पर सख्ती की जाएगी, और हाईवे से सटे गांवों में ट्रैफिक मित्र बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए चार-पांच स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य ग्रामीणों को पशुओं को खुला न छोड़ने के बारे में जागरूक करना भी है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही इस संबंध में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़